दतिया: नरोत्तम मिश्रा का वादा- विधायक निधि से कराया जाएगा सीसी रोड का निर्माण

दतिया: सोनागिर में आयोजित श्रेष्ठीवर पूनमचंद सेठ की 10वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने शिरकत की। आयोजित कार्यक्रम में जैन समाज ने गृहमंत्री को टोपी पहनाकर सम्मानित किया। समाज के लोगों ने मंत्री के सामने एक ज्ञापन देकर अपनी समस्याएं भी रखी। जिस पर गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेकर निराकरण करते हुए कहा कि विधायक निधि से 20 लाख रुपये देकर सीसी रोड का निर्माण करवाया जाएगा। साथ ही परिक्रमा मार्ग में बीच में पड़ने वाले मुक्तिधाम को दूसरी जगह सुविधाजनक स्थान पर चिंहित कर बनवा दिया जाएगा। गृहमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अन्य जो भी समस्यायें है उन्हें अगलीवार आने पर जिला कलेक्टर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र ही निराकरण करेंगे। समाज के लोगों ने इस स्थान को आदर्श ग्राम में विकसित करने की बात रखी। जिस पर उन्होंने कहाकि जिला कलेक्टर से चर्चा करेंगे।

Narottam Mishra

आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत ढेंगुला, उपाध्याक्ष प्रतिनिधि योगेश सक्सैना, जिला पंचायत प्रतिनिधि धीरु दांगी, अनिल सेठी, पदम कुमार पहाड़िया, केशव दुबे, डा.मुकेश तन्मय शास्त्री, केसरीमल आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्र ने शुक्रवार को ग्राम बगेदरी पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम जन्माष्टमी उत्सव में शामिल हुए और कृष्ण भगवान के दर्शन भी किए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहाकि भगवान श्रीकृष्ण ने अपना पूरा जीवन संसार की भलाई एवं धर्म की रक्षा के लिए लगा दिया। उन्होंने हमेशा धर्म की रक्षा का उद्देश्य लोगों के मन में जगाया। गृहमंत्री ने दतिया में गोविंद मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं आरती की। कार्यक्रम में बृजेश यादव, जीतू कमरिया, बलदाऊ यादव, अमित यादव, कल्लू नेताजी, रमेश यादव, दीपक यादव आदि उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+