Himachal Election 2022: दर्शन जस्पा AAP के लिए साबित होंगे ट्रंप कार्ड, छात्र राजनीति से की थी शुरुआत

लाहौल-स्पीति से आप के प्रत्याशी सुदर्शन जस्पा की करें तो सुदर्शन जस्पा हाल में ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए है। बता दें कि सुदर्शन जस्पा फिलहाल आम आदमी पार्टी के लाहौल-स्पीति जिला प्रभारी के दायित्व पर हैं।

Himachal lection 2022: लाहौल-स्पीति से आप के प्रत्याशी सुदर्शन जस्पा की करें तो सुदर्शन जस्पा हाल में ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए है। बता दें कि सुदर्शन जस्पा फिलहाल आम आदमी पार्टी के लाहौल-स्पीति जिला प्रभारी के दायित्व पर हैं। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में सुदर्शन ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

Darshan Jaspa

बीते मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने अपने पार्टी के चार उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इन चार में से तीन नेता पूर्व में कांग्रेस और बीजेपी से टूटकर आप में आए है वहीं, एक उम्मीदवार निर्दलीय है। भाजपा की धूमल सरकार में राजस्व मंत्री व पूर्व सांसद रहे डॉ. राजन सुशांत फतेहपुर, हिमाचल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे मनीष ठाकुर पावंटा साहिब विधानसभा क्षेत्र। वहीं, 2017 के विस चुनाव में बीजेपी से टिकट की मांग करने वाले उमाकांत डोगरा नगरोटा बगवां और जिला परिषद सदस्य रहे सुदर्शन जस्पा को लाहौल-स्पीति से आप ने प्रत्याशी बनाया है।

AAP के जिला प्रभारी का दायित्व
बात अगर लाहौल-स्पीति से आप के प्रत्याशी सुदर्शन जस्पा की करें तो सुदर्शन जस्पा हाल में ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए है। बता दें कि सुदर्शन जस्पा फिलहाल आम आदमी पार्टी के लाहौल-स्पीति जिला प्रभारी के दायित्व पर हैं। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में सुदर्शन ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। वर्तमान में वह लाहौल पोटेटो सोसायटी (एलपीएस) के अध्यक्ष भी हैं। अब आम आदमी पार्टी ने इन्हें इस बार चुनाव में खड़ा किया है। पार्टी को इनसे काफी उम्मीद है कि हिमाचल में पहली बार चुनाव लड़ रहे आप को यह बड़ी जीत दिलाने में मदद कर सकते है।

आलू उत्पादक संघ के चेयरमैन हैं जस्पा
सुदर्शन जस्पा देश की दूसरी सबसे बड़ी को-ऑपरेटिव सोसायटी लाहौल आलू उत्पादक संघ के चेयरमैन है। बात अगर इसके शिक्षा की करें तो इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से एलएलबी की डिग्री हासिल की है। साल 1996 से ही छात्र राजनीति में सक्रिय रहने वाले सुदर्शन ने 2001 में कुल्लू महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र संघ का चुनाव लड़ा था। लाहौल स्पीति छात्र संगठन के धर्मशाला कॉलेज और एचपीयू शिमला में अध्यक्ष बने। वर्ष 2008 में एचपीयू शिमला में जनजातीय छात्र संगठन के अध्यक्ष बने।

2016 में जिला परिषद का चुनाव जीता
सुदर्शन जस्पा ने साल 2016 में जिला परिषद का चुनाव जीता था। इसके बाद साल 2017 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा, हालांकि इस चुनाव में उन्हें मुंह की खानी पड़ी थी। साल 2019 में सुदर्शन जस्पा लाहौल आलू उत्पादक संघ के चेयरमैन बने। बाद में वे ट्राइफेड के निदेशक मनोनीत हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+