CVoter Anger Index: चुनावी राज्यों की तुलना में तेलंगाना में मौजूदा विधायकों से सबसे कम नाराज हैं वोटर
CVoter Anger Index: आईएएनएस सीवोटर एंगर इंडेक्स ने देश के उन पांच राज्यों में सर्वे करवाया है जहां पर 2023 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस सर्वे में चुनाव से पहले मौजूदा विधायकों और मुख्यमंत्रियों के प्रति वोटरों का गुस्सा और मूड जानने की कोशिश की गई।

तेलंगाना विधायकों से सबसे कम वोटर है नाराज
जिसमें तेलंगाना में विधायकों के प्रति लोगों का सबसे कम गुस्सा देखने को मिला। वहीं मुख्यमंत्री की बात की जाए तो पांच चुनावी राज्यों में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सबसे ज्यादा पसंद किया वो इस सर्वे के अनुसार सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं।
जानें सबसे ज्यादा किस राज्य के वोटर हैं नाराज
आईएएनएस सी वोटर एंगर इंडेक्स के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव से पहले तेलंगाना में मौजूदा विधायकों के प्रति सबसे कम गुस्सा नजर आया। तेलंगाना में केवल 27.6 वह मतदानता विधायकों से नााराज मिले। वहीं छत्तीसगढ़ में 44 के स्कोर के साथ अधिक मतदाता मौजूदा विधायकों से नाराज मिले। तीसरे चुनावी राज्य राजस्थान में केवल 28.3 मतदाता मौजूद विधायकों से नाराज हैं। आंध्र प्रदेश में 44.9, मिजोरम में 41.2 और मध्य प्रदेश में 40.4 वोटर मौजूदा विधायकों से मतदाता बेहद नाराज हैं।
बघेल सबसे लोकप्रिय सीएम
जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं उनमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। आईएएनएस सीवोटर एंगर इंडेक्स के अनुसार, चुनावी राज्यों में छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल को सबसे कम गुस्से का सामना करना पड़ता है। जिससे साफ है कि सीएम चुनावी राज्यों में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं।












Click it and Unblock the Notifications