पंजाब: मान सरकार में अपराधियों की खैर नहीं, दविंदर बंबीहा गैंग के 2 गुर्गे गिरफ्तार
दोनों आरोपी बंबीहा गैंग को हथियार सप्लाई करने और चंडीगढ़ के एक नाइट क्लब के बाहर 1 करोड़ रुपए की वसूली के मामले में पकड़े गए हैं।

लॉरेंस गैंग के एंटी दविंदर बंबीहा गैंग से जुड़े दो युवकों को पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने हरियाणा के सिरसा से गिरफ्तार किया है। इनमें से 24 साल के आरोपी सोनू का 3 दिनों का पुलिस रिमांड लिया गया है। वहीं दूसरा आरोपी सिर्फ 13 साल का है जिस पर मर्डर केस दर्ज बताया गया है।
दोनों आरोपी बंबीहा गैंग को हथियार सप्लाई करने और चंडीगढ़ के एक नाइट क्लब के बाहर 1 करोड़ रुपए की वसूली के मामले में पकड़े गए हैं। पंजाब पुलिस पकड़े गए आरोपियों से उनकी पंजाब में हुई आपराधिक घटनाओं को लेकर सख्त पूछताछ में जुटी है।
2 पिस्टल और 13 कारतूस बरामद
पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों ने पंजाब के विभिन्न जिलों में बंबीहा ग्रुप को 10 पिस्टल और कारतूस की डिलीवरी दी थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल और 13 कारतूस बरामद किए हैं।
यह भी पढ़ें- पंजाब: कोरोना को लेकर भगवंत मान सरकार सतर्क, केंद्र से मांगी वैक्सीन












Click it and Unblock the Notifications