MP News: मध्य प्रदेश में 15 साल के भीतर बढ़ा भ्रष्टाचार, AAP का शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप
आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को राज्य में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली सरकार बताया है।

MP News: निकाय चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी संगठन की मजबूती देने की रणनीति पर कार्य कर रही है। पार्टी का सदस्यता अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। सोमवार को मुरैना में आम आदमी पार्टी की बैठक आयोजित हुई। जिसमें आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पंकज सिंह ने अंबाह पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं आप पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने अंबाह पहुंचकर करीब 1 दर्जन लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
अंबाह के जानकी गार्डन में आम आदमी पार्टी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पंकज सिंह ने बैठक में कहा कि मध्य प्रदेश में लगभग 15 साल से सत्ता में काबिज भाजपा सरकार दलाली और भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई है और सत्ता के मद में चूर मंत्री , विधायक यहां सूबे में मलाई चाट रहें हैं। इनके पास विधायक खरीदने के लिए पैसे हैं। लेकिन किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए समय और पैसे का अभाव है।
उन्होंने आम आदमी पार्टी के क्रांतिकारी सिपाही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जहां एक ओर प्रदेश के मुखिया अपने आप को धरती पुत्र कहते हैं, मामा जी की उपमा लिए हुए हैं। लेकिन मध्य प्रदेश महिला हिंसा और किसान आत्महत्याएं करने के मामले में मध्यप्रदेश अव्वल है।
इस मौके पर पूर्व महा मंत्री जिला कांग्रेस के महावीर जैन पोरसा, अंबाह जनपद पंचायत के दो जनपद सदस्य सुग्रीव सिंह तोमर पाराशर की गढ़ी और लम्बर दार सिंह तोमर सुनावली सहित सैंकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्षा मनीक्षा सिंह तोमर, भीमसेन तोमर थरा व अन्य प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, संभागीय पदाधिकारी गण व जिला कार्यकारिणी, विधानसभा स्तर के सभी कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications