आंध्र प्रदेश: मछलीपट्टनम जिले में स्थापित होगी कोरोना टेस्टिंग लैब, राज्य सरकार ने दी मंजूरी

विजयवाड़ा, अक्टूबर 12। आंध्र प्रदेश सरकार ने मछलीपट्टनम जिले में एक वायरस रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैब स्थापित करने की मंजूरी प्रदान की है। इस लैब का निर्माण कार्य गर्वनमेंट जनरल हॉस्पीटल (GGH) में शुरू हो गया है।

Jagan mohan reddy

आपको बता दें कि इस लैब के तैयार हो जाने के बाद जिले में होने वाली कोविड टेस्टिंग प्रक्रिया में तेजी आएगी, क्योंकि अभी प्राइवेट अस्पतालों और लैब के बनाए गए मानदंडों की वह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोविड के जो सैंपल इकट्ठा करते हैं, उनके नतीजे आने में देरी होती है। अभी तक ये सैंपल विजयवाड़ा के न्यू जीजीएच में वीआरडीएल को भेजे जा रहे थे। सैंपल की रिपोर्ट में देरी की वजह से लोग भी परेशान रहते थे, इसीलिए सरकार ने ये फैसला किया है।

राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता को समझते हुए स्वास्थ्य विभाग को मछलीपट्टनम में वीआरडीएल स्थापित करने का निर्देश दिया। एक बार नई सुविधा के संचालन में आने के बाद, विजयवाड़ा में न्यू जीजीएच में वीआरडीएल पर दबाव कम हो जाएगा। प्रयोगशाला की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए, अधिकारियों ने कहा कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा प्रमाणित 11 प्रकार के उन्नत प्रयोगशाला उपकरण पहले ही मछलीपट्टनम में GGH में स्थानांतरित कर दिए गए हैं। लैब इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए करीब 27 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

मरीजों की सुविधा के लिए आउट पेशेंट वार्ड और जनरल वार्ड के बीच प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी। जिला अस्पताल समन्वय अधिकारी ज्योतिर्मनी ने कहा कि मछलीपट्टनम में जीजीएच की प्रयोगशाला को आने वाले महीनों में जिला सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला के रूप में मान्यता दी जाएगी और यहां विभिन्न बीमारियों के नमूनों के निदान के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+