केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तेलंगाना दौरे से पहले,हैदराबाद में लगाए गए विवादित पोस्टर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आज के तेलंगाना दौरे से पहले, हैदराबाद में विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टर में लिखा है 'तड़ीपार कौन है।' माना जा रहा है कि यह पोस्टर टीआरएस कार्यकर्ताओं द्वारा बेगमपेट में लगाया गया

हैदराबाद,22 अगस्त: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आज के तेलंगाना दौरे से पहले, हैदराबाद में विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टर में लिखा है 'तड़ीपार कौन है।' माना जा रहा है कि यह पोस्टर टीआरएस कार्यकर्ताओं द्वारा बेगमपेट में लगाया गया है। भाजपा ने इसे लेकर टीआरस पर हमला बोला है और कहा कि ये पोस्टर टीआरएस ने लगाए हैं। इस बीच ट्विटर पर कई लोग इस हैशटैग के साथ अपने विचार और पुराने वीडियो शेयर कर रहे हैं।

amit shah

भाजपा का पलटवार
भाजपा नेता के लक्ष्मण ने कहा, 'तेलांगना के अंदर लोग भ्रष्टाचार औऱ परिवारवाद से इतने तंग हैं कि वो बदलाव चाहते हैं और वो बड़ी उम्मीद से बीजेपी तथा मोदी जी की तरफ देख रहे हैं। जब हैदराबाद में बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक हुई तो टीआरएस ने करोड़ों रुपये खर्च कर अखबारों में पहले पन्ने का विज्ञापन बुक किया था। टीआरएस ऐसी पॉलिटिक्स करते हुए आ रही है। सिर्फ बीजेपी ही टीआरएस से निपट सकती है जिससे टीआरएस बौखलाई है और वो पोस्टर लगा रही है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+