MCD के संविदा कर्मियों के लिए बड़ी खबर, सभी कर्मचारियों को नियमित करेगी दिल्ली सरकार

दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि सभी कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा।

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के द्वारका में सफ़ाई करने वाली शीला बहुत खुश हैं। साल 1998 में शीला ने 22 साल की उम्र में MCD में सफ़ाई कर्मचारी की तरह दिहाड़ी पर काम शुरू किया था। आज 25 साल बाद 47 साल की उम्र में उनकी नौकरी पक्की हो गई है. सफ़ाईकर्मी शीला ने कहा कि जिस वक्त मैंने काम करना शुरू किया मेरे बच्चे छोटे थे और मैं 22 साल की थी। अब तो बच्चों की शादी भी हो गई है। अब जब हम पक्के हो गए हैं तो घर मे भी फायदा होगा। कच्ची नौकरी में क्या होता है कुछ भी नहीं होता है।

हौज खास के ई ब्लॉक मार्केट में सफाई में जुटे अनिल कुमार भी जवानी में MCD में दिहाड़ी पर लगे थे। अब 50 साल की उम्र में जाकर पक्के हुए हैं। खुश हैं कि न सिर्फ वेतन बढ़ेगा बल्कि और दूसरे फायदे भी होंगे।

Arvind Kejriwal

पक्का करने की कवायद शुरू
आम आदमी पार्टी का चुनावी वादा था कि MCD में सत्ता में आए तो सभी कच्चे कर्मचारी पक्के होंगे। 317 सफाई कर्मचारियों को पक्का करने से इसकी शुरुआत हुई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह प्रक्रिया चालू हो गई है। चुनाव के पहले हमने आपको गारंटी दी थी कि सब का नियमितीकरण करेंगे। लेकिन मेरी गारंटी है और एक बार मैं जो कह देता हूं तो जरूर करता हूं..फिर चाहे कुछ भी हो जाए।

पक्के कर्मचारी को मिलते हैं ये फायदे
कच्चे कर्मचारी को सिर्फ़ रोज़ की दिहाड़ी मिलती है। जबकि पक्के कर्मचारी को वेतन आयोग के हिसाब से न सिर्फ़ वेतन मिलता है बल्कि बोनस, GPF, ग्रेच्युटी, मेडिकल और रिटायरमेंट के फ़ायदे भी मिलते हैं। दिल्ली नगर निगम में लगभग 68,000 सफाई कर्मचारी हैं, इनमें से लगभग 38,000 कच्चे कर्मचारी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+