हिसार हवाई अड्डे के रनवे का निर्माण लगभग पूरा : दुष्यंत चौटाला

Construction of Hisar airport runway almost complete: Dushyant Chautala
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को कहा कि हिसार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और परीक्षण के तहत वहां जल्द एक बड़ा विमान उतारा जाएगा। चौटाला ने यह भी कहा कि हवाई अड्डे के तीव्र निर्माण के साथ ही सरकार हिसार को हरियाणा का सबसे बड़ा विनिर्माण केंद्र बनाने से जुड़ी विशेष योजना पर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि हिसार में महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण से विकास के नए आयाम पैदा होंगे और इससे शहर एवं राज्य के लोगों को बड़े पैमाने पर फायदा मिलेगा। चंडीगढ़ में जारी एक बयान के मुताबिक, चौटाला ने कहा कि हवाई अड्डे के रनवे का निर्माण अगले साल मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को रनवे पर एक बड़े विमान को उतारकर परीक्षण किया जाएगा।

डिप्टी सीएम ने कहा कि हिसार में महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने से हिसार में उन्नति के नए द्वार खुलेंगे। अब हिसार एयरपोर्ट से अन्य राज्यों से हवाई सेवाएं शुरू करने की दिशा में तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट से संबंधित सभी कार्य समय पर पूरे हो, इसके लिए वे समय-समय पर समीक्षा कर रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि एयरपोर्ट के निर्माण के साथ हिसार में 3000 हेक्टेयर में केंद्र और हरियाणा सरकार मिलकर इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर बनाने की योजना कर रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि यह मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर दोनों सरकारों के जॉइंट वेंचर में स्थापित किया जाएगा। इस कदम से हिसार हरियाणा सबसे बड़े मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के रूप में उभरेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+