UP में कांग्रेस बनना चाहती है किंगमेकर, सलमान खुर्शीद ने दिए सपा से नरमी के संकेत

नई दिल्ली, 24 फरवरी: उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए गठबंधन की जरूरत दस मार्च के नतीजों के बाद ही स्पष्ट होगी। लेकिन विपक्षी दल आपस में मेलजोल का रास्ता खुला रखना चाहते हैं। शिष्टाचार के नाम पर प्रियंका गांधी और अखिलेश-जयंत का काफिला आमने-सामने होने पर अभिवादन करना हो या कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का समाजवादी पार्टी से गठबंधन को लेकर ताजा बयान, विपक्षी गलबहियों को लेकर कयास लगातार जारी है। माना जा रहा है कि इस तरह के संकेतों से सपा-कांग्रेस खेमा भाजपा विरोधी मतों को बंटने से रोकने की भी कवायद अपने तरीके से कर रहे हैं।

Congress wants to be kingmaker in UP hints Salman Khurshid

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने मंगलवार को कहा था कि उनकी पार्टी का सपा से विचारधारा के स्तर पर मेल नहीं है, लेकिन भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए कांग्रेस सपा के साथ गठबंधन कर सकती है। यूपी में चौथे चरण के मतदान के बीच खुर्शीद के बयान से यह भी संकेत मिल रहा है कि कांग्रेस को त्रिशंकु विधानसभा बनने की संभावना लग रही है। जानकारों का कहना है कि कांग्रेस शुरू से खुद को किंगमेकर की भूमिका में देख रही है।

यूपी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के प्रचार को लेकर भी पार्टी उत्साहित है। हालांकि, पार्टी को इस बात का अहसास है कि इस बार उसके लिए अच्छी संख्या में सीट जीतना एक बड़ी चुनौती है। लेकिन पार्टी अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है, जिससे उसका बड़ा आधार तैयार हो सके।

क्या कहा था खुर्शीद ने?
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए खुर्शीद ने कहा, "सपा के साथ हमारे रिश्ते बहुत अच्छे नहीं हैं, क्योंकि गहरे वैचारिक मतभेद हैं। लेकिन बड़े फ्रेमवर्क के तहत हम बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने को प्राथमिकता देंगे क्योंकि वे बेहद भयानक रहे हैं।" उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के मतदान के बीच खुर्शीद के बयान सेसंकेत मिलता है कि कांग्रेस त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में राज्य में चुनाव के बाद गठबंधन को तैयार है।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के प्रचार पर खुर्शीद ने कहा, "हम राज्य में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए जोरदार तरीके से चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, हमें यूपी में वाड्रा की ओर से बनाई गई नई रणनीतियों के प्रभाव को देखने के लिए इंतजार करने की जरूरत है। आज नहीं तो कल राजनीति उत्तर प्रदेश का चेहरा बदलने जा रहा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+