छत्तीसगढ़ में मिशन 2023 के लिए बनी कांग्रेस की रणनीति
रायपुर,30 अक्टूबर- छत्तीसगढ़ में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। 2023 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस में पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बड
रायपुर,30 अक्टूबर- छत्तीसगढ़ में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। 2023 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस में पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बड़ी बैठक बुलाई गई। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और सीएम भूपेश बघेल समेत पार्टी के सभी सीनियर लीडर शामिल हुए। बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा आज की बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सभी को निर्देश दिए गए कि बेहतर समन्वय के साथ काम किया जाएगा। वहीं, बैठक में चुनाव को लेकर दो अहम प्रस्ताव भी पारित किए गए हैं।

किन मुद्दों पर हुई चर्चा
बैठक के बाद पीएल पुनिया ने कहा कि जो जिन दो प्रस्तावों को पास किया गया है। उसमें बेहतर समन्वय कैसे किया जाए और 2023 का चुनाव किस तरीके से लड़ा जाए उसके ऊपर भी चर्चा हुई। बता दें कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच मतभेद की खबरें आती रही हैं।
भूपेश ने केन्द्र सरकार पर बोला हमला
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सभी को प्रदेश प्रभारी के द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वहीं, बीजेपी की केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय पुलिस नाम की कोई चीज होती नहीं है, कानून व्यवस्था राज्य की होती है। गैर भाजपा शासित राज्य में केन्द्र सरकार पैरामिलिट्री फोर्स को लगाकर दुरुपयोग करती है। इसके साथ ही उन्होंने नक्सल को खत्म करने की लिए केन्द्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा- शहरी नक्सल के नाम से प्रताड़ित किया जाता है। सुधा भारद्वाज को शहरी नक्सली बताकर अंदर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ होंगे तो धर्म विरोधी हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications