हिमाचल प्रदेश के सोलन से कांग्रेस करेगी चुनाव प्रचार का आगाज, भाजपा की कांग्रेस के गढ़ पर टिकी हैं निगाहें
शिमला, अक्टूबर 05। हिमाचल प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके लिए कांग्रेस पार्टी ने अभी से कमर कसना शुरू कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में शिमला, सोलन और सिरमौर यह तीनों ही जिले कांग्रेस का गढ़ माने जाते हैं और शायद इसीलिए अपने परंपरागत गढ़ से कांग्रेस पार्टी चुनावी बिगुल फूंकने जा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की पहली चुनावी रैली सोलन में ही होने जा रही है।

वहीं दूसरी तरफ भाजपा कांग्रेस के पंरपरागत गढ़ पर नजरें गढ़ाए बैठी है। शिमला सोलन व सिरमौर जिला में कुल 17 सीटें हैं। इनमें शिमला जिला में 8 में से कांग्रेस के कब्जे में 5 सीटें है। जबकि 1 सीट माकपा के पास है। भाजपा के पास केवल दो ही सीटें है।
सोलन में तीन सीटें कांग्रेस के पास
इसी तरह सोलन जिला में 5 सीटों में से कांग्रेस के कब्जे में 3 सीटें थी। हालांकि इनमें से एक विधायक ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इसी तरह सिरमौर जिला में 5 में से दो सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है।
तीन जिलों में कांग्रेस का परंपरागत वोट
कांग्रेस का परंपरागत वोट बैंक इन तीन जिलों में है। वहीं भाजपा कांग्रेस के इस परंपरागत वोट बैंक को तोड़ने का भरपूर प्रयास कर रहा है। केंद्र सरकार ने ही ही में गिरीपार के हाटी समुदाय को जनजातीय का दर्जा देकर बड़ा चुनावी दावं खेला है। इससे भाजपा को कई सीटों पर फायदा मिलने के आसार है।
भाजपा सेंधमारी की तैयारी में
वहीं शिमला स्मार्ट सिटी के तहत किए कार्यों, मंडियों का निर्माण के दम पर भाजपा कांग्रेस के गढ़ में सेंधमारी करने की तैयारी में है। भाजपा की इस मंशा को भांपते हुए सोलन जिला में प्रियंका गांधी की रैली करवाने का फैसला लिया है। इससे भाजपा की सेंधमारी को रोकने के साथ ही अपन कुनबे को मजबूत करने के लिए भी काम किया जान है। शिमला, सोलन व सिरमौर में 17 विधानसभा हलके हैं। इनमें महज शिमला जिला का रामपुर हलका नहीं हैं। अन्य सभी चुनावी हलके शिमला संसदीय क्षेत्र में ही आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications