पीएम मोदी के गढ़ में सेंध लगाने को कांग्रेस की मेगा तैयारी, काशी में राहुल-प्रियंका संभालेंगे कमान

पीएम मोदी के गढ़ में सेंध लगाने को कांग्रेस की मेगा तैयारी, काशी में राहुल-प्रियंका संभालेंगे कमान

वाराणसी, 24 फरवरी: उत्तर प्रदेश में चार चरण का चुनाव खत्म हो चुका है और अब बारी पांचवें चरण में अवध और पूर्वांचल की है। यूपी के सात चरणों के चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें इसी चरण में है। पांचवें चरण के 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को वोटिंग होनी है, जहां पर 692 उम्मीदवार किस्मत आजमाने उतरे हैं। वहीं विधानसभा चुनाव के सातवे चरण के मतदान से पहले चुनावी समर में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दो दिवसीय दौरे पर काशी प्रवास कर सकते है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाराणसी में रोड शो और डोर टू डोर जनसंपर्क करेगे।

Congresss mega preparation to break into PM Modis stronghold

पूर्वांचल के 9 जिलों की 54 सीटो पर 7 मार्च को मतदान होगा। पूर्वांचल में अपनी ताकत दिखाने के लिए सभी पार्टियां ताकत झोंकने की तैयारी मैं है। कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों की मांग पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 3 मार्च से 5 मार्च तक काशी प्रवास कर सकते है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाराणसी की अलग अलग विधानसभा में रोड शो और डोर टू डोर जनसंपर्क भी कर सकते है।

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस बीजेपी को घेरने के लिए राहुल गांधी प्रियंका गांधी और प्रदेश के पदाधिकारी और राष्ट्रीय स्तर के कई नेताओं के नाम की चर्चा है। अंतिम चरण में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के जनसंपर्क सहित अन्य कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। वाराणसी से कांग्रेस आलाकमान को लिखे गए पत्र में उम्मीदवारों ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, इमरान प्रतापगढ़ी, भूपेश बघेल, शुप्रिया श्रीनेत अन्य वरिष्ठ नेता के कार्यकर्म की मांग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+