कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल धतौड़ी भाजपा में शामिल

चंडीगढ़। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं शाहबाद के पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अनिल धंतौड़ी और उनके साथियों को भाजपा में शामिल कराया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने वोट की ताकत और कांग्रेस के आपातकाल का जिक्र किया।

 Congress national spokesperson Anil Dhatori joins BJP

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने अंदर देशभक्ति की भावना जागृत करें। हमारे लिए देश पहले है, व्यक्ति बाद में। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा की 2014 में सरकार बनी, तब यह ध्यान में आया कि देश की आजादी के मायने क्या हैं, संस्कार क्या हैं और लोगों की दिशा क्या होनी चाहिए। हमने इस बात पर विचार किया कि बड़ी-बड़ी समस्याओं का हल कैसे होना चाहिए।सीएम ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने इन समस्याओं का चुटकियों में समाधान कर दिया। मोदी ने धारा 370 को समाप्त किया, राम जन्म भूमि विवाद का हल ऐसा निकाल दिया कि लोग सपने में भी नहीं सोच सकते थे। आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाकर पीएम मोदी ने दिखा दिया कि महिलाओं को उनके अधिकार कैसे दिए जाते हैं। भाजपा सरकार सबसे पहले गरीब, वंचितों की चिंता करती है।

मनोहर लाल ने कहा कि आजादी के समय राजनीति नहीं होती थी। सभी लोगों ने मिलकर देश की आजादी के लिए काम किया। देश के आजाद होने के बाद एक सरकार बनी। उसी समय कुछ लोगों ने ऐसा सोचा कि सरकार निरंकुश न हो जाए, इसलिए उसके ऊपर प्रभावी विपक्ष का होना जरूरी है। इस नाते मजबूत विपक्ष के लिए 1991 में जनसंघ पार्टी बनी। तब हमने राज करने का कोई सपना नहीं देखा था। कांग्रेस के शासन में आपातकाल लगा, तब लोकतंत्र का गला गला घोंटा गया। जनता जागरूक हुई और पहली बार जनता को वोट की ताकत का अंदाजा हुआ कि वोट की ताकत से सरकार बदली जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+