आदमपुर उपचुनाव: योग्य उम्मीदवार की तलाश में जुटी कांग्रेस, सर्वे के बाद होगा प्रत्याशी के नाम का ऐलान

चंड़ीगढ़। आजमपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस जी-जान से जुटी है। कांग्रेस पार्टी जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। आदमपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस योग्य प्रत्याशी की तलाश में जुट गई है। पार्टी हलके में सर्वे कराएगी, ताकि मजबूत उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारा जा सके। पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि सरकार लगातार शामलात भूमि के मुद्दे की अनदेखी कर रही है।

 Congress in search of candidate for Adampur by-election, survey will be done to find eligible candidate

हुड्डा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से कांग्रेस भूमि अधिनियम में संशोधन की मांग कर रही है ताकि किसानों के अधिकारों को संरक्षण दिया जा सके। किसान सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई नहीं सुन रहा। विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर ग्राम शामलात भूमि चकबंदी अधिनियम में बदलाव करना चाहिए ताकि किसानाें का जमीन का मालिकाना बरकरार रहे।

हुड्डा ने कहा कि मंडियों में धान की आवक शुरू हो चुकी है, इसलिए एक अक्टूबर की बजाय 20 सितंबर से सरकारी खरीद शुरू कर देनी चाहिए। धान के निर्यात पर रोक और 20 प्रतिशत शुल्क लगाने से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में धान की ऊंची कीमतों का लाभ देश के किसानों को नहीं मिल पाएगा।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। राजनीति में जनसंपर्क सबसे अहम होता है। भारत जोड़ो यात्रा के जरिए राहुल गांधी वही कर रहे हैं। हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का शानदार स्वागत किया जाएगा। यात्रा करीब 12 दिन हरियाणा में रहेगी। इस दौरान प्रदेश में एक बड़ी जनसभा का भी आयोजन होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+