तेलंगाना उच्च न्यायालय में कांग्रेस ने मेदिगड्डा बैराज डूबने की घटना की सीबीआई जांच करवाने की मांग
कांग्रेस ने तेलंगाना में सत्ता संभालते ही पिछली बीआरएस सरकार के कार्यकाल में हुई घटनाओं की बखिया उधेड़ना शुरू कर दी है। कांग्रेस सरकार तेलंगाना हाईकोर्ट से मेउिगड्डा बैराज डूबने की घटना की सीबीआई जांच करवाने का आदेश देने की गुजारिश की है।

टीपीसीसी के उपाध्यक्ष जी निरंजन ने शुक्रवार को हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की जिसमें मेदिगड्डा बैराज के डूबने की जांच के लिए सीबीआई को निर्देश देने और जयशंकर भूपालपल्ली जिले के महादेवपुरा पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले को केंद्रीय जांच एजेंसी को स्थानांतरित करने का अनुरोध किया गया।
गौरतलब है कि तेलंगाना में पिछली बीआरएस सरकार में 16 नवंबर,2021 तक बैंकों द्वारा कालेश्वरम सिंचाई परियोजना निगम लिमिटेड को 86,064 करोड़ रुपये मंजूर किए गए और 59,539 करोड़ रुपये वितरित किए गए।
तेंलंगाना कांग्रेस के याचिकाकर्ता ने कोर्ट से अधिकारियों को सौंपे गए representation पर आवश्यक कार्रवाई करने का भी आग्रह किया है। ये वो ही representation है जिसमें भारत संघ और राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण (एनडीएसए) को कार्रवाई शुरू करने और अध्याय X की धारा 41 (बी) के तहत आपराधिक मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया।
बांध सुरक्षा अधिनियम 2021 में उन्होंने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए मेडीगड्डा और अन्य जुड़े बैराजों में सुरक्षा उपायों को लागू करने का आग्रह करते हुए इस मुद्दे की गहन जांच की भी मांग की।












Click it and Unblock the Notifications