गठबंधन सरकार विकास के मामले में नहीं छोड़ेगी कोई कसर: देवेंद्र बबली
अलेवा, 1 मार्च: पंचायती विभाग में विकास कार्यों को लेकर चल रही परियोजनाओं को पूरा करने के लिए अधिकारी पूर्ण रूप से सजग रहें। किसी भी कार्य में कोताही सहन नहीं की जाएगी। किसी कारण से कोरोना काल के चलते जो काम पूरा नहीं हो पाए हैं, उन्हें भी हर हाल में अधिकारी पूरा करवाने का प्रयास करें। यह बातें ग्रामीण एवं विकास मंत्री देवेंद्र बबली ने मंगलवार को नगूरां गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कहीं।

गांवों में शहरी तर्ज पर होगा विकास
ग्रामीण एवं विकास मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि गांवों का विकास शहरी तर्ज पर हो, लेकिन इसके लिए समाज के लोगों को एक कमेटी बनाकर विकास कार्यों में सहयोग करना चाहिए। गठबंधन सरकार द्वारा विकास के मामले में किसी भी गांवों को पीछे नहीं रहना दिया जाएगा। गांव के लोगों ने जो मांग पत्र उन्हें दिया है,
यहां के विधायक एवं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से बातचीत कर सभी कामों को पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा। वह तो केवल रिश्तेदारी के नाते चाय पानी पीने आए थे, लेकिन गांव के लोगों ने पगड़ी से जो मान-सम्मान किया है, उसको ब्याज समेत लौटाने का काम किया जाएगा। उसने एक किसान परिवार के घर जन्म लिया। उसके दादा ने सुभाषचंद्र बोस के साथ मिलकर आजादी की लड़ाई लड़ी थी। इसी परंपरा को उसके पिता ने आगे बढाया। उन्हीं संस्कारों के चलते गांव तथा हलके के लोगों ने उससे विधानसभा पहुंचाने का कार्य किया है।
इस अवसर पर कृष्णा बधाना, नगूरां निवर्तमान सरंपच जसवंत खटकड़, बीडीपीओ शकि्त सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश जोजवान, डीडीपीओ राजकुमार, सुरेश दलाल, मा. बलजीत सिंह, सुरेश दलाल, अलेवा थाना प्रभारी बीरबल सिंह, नगूरां चौंकी प्रभारी कमल, अलेवा के निर्वतमान सरंपच रणधीर चहल, नगूरां के पूर्व सरपंच रामफल, कर्ण सिंह बधाना, शमशेर नगूरां, मनोज झोरड़, सतीश, रणधीर नंबरदार मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications