सीएमआईई कांग्रेस की एजेंसी : दुष्यंत चौटाला
उन्होंने कहा कि सीएमआईई कोई इंडिपेंडेंट एजेंसी नहीं, यह कांग्रेस की एजेंसी है जो हरियाणा को बदनाम करने की साजिश रच रही है।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सीएमआईई का हरियाणा से खास ही लगाव है। पिछले 3 बरस से कोई भी कंपनी प्रदेश से बाहर नहीं गई। नई-नई कंपनियां प्रदेश में आई, हजारों करोड़ रुपए का निवेश प्रदेश में हुआ उसके बावजूद प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ने की बात कह रही है। उन्होंने कहा कि सरकार व दो अलग-अलग अखबार अलग-अलग प्रदेशों को बेरोजगारी में पहले स्थान पर दिखा रहे हैं, जबकि यह एजेंसी उन सब को झुठलाते हुए प्रदेश में बेरोजगारी बता रही है।
उन्होंने कहा कि सीएमआईई कोई इंडिपेंडेंट एजेंसी नहीं, यह कांग्रेस की एजेंसी है जो हरियाणा को बदनाम करने की साजिश रच रही है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मंगलवार को स्थानीय सनसिटी स्थित जजपा कार्यकर्ता हिम्मत सिंह के पिता धूप सिंह तथा राम गोपाल कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यकर्ता सोहित गहलावत के पिता राज बहादुर के निधन पर शोक जताने पहुंचे थे। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में पटवारियों की हड़ताल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पे स्केल बढ़ाने की मांग उनके पास आई थी जिस पर चर्चा हो चुकी है वित्त विभाग के पास फाइल पेंडिंग है और जल्द ही इस पर पॉजिटिव फैसला लेकर सरकार इसे पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि पटवारियों को काम पर लौट जाना चाहिए। वहीं कांग्रेस की भारत जोड़ी यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जो हालत है कि सैलजा अलग से, रणदीप सुरजेवाला अलग, भूपेंद्र सिंह हुड्डा अलग से प्रोग्राम बना रहे हैं तो जिस कांग्रेस में इतनी 'फूट' है उसके हिसाब से मुझे लगता है कि राहुल गांधी को पहले कांग्रेस को जोड़ने की जरूरत है देश तो जुड़ा हुआ है।
खेल मंत्री संदीप सिंह पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह मामले में उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है सीनियर आईपीएस अधिकारी ममता सिंह मामले की जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा कि 5 महीने पूर्व खिलाड़ी उनके पास आई थी और कहा था कि उसकी प्रेक्टिस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है जिस पर 'मैंने तुरंत खेल निदेशक को निर्देश दिए थे कि किसी भी खिलाड़ी की प्रेक्टिस में रुकावट नहीं आनी चाहिए।' उसके बाद उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications