सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे गोरखपुर, कर सकते हैं कानून व्यवस्था की समीक्षा

सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे गोरखपुर, कर सकते हैं कानून व्यवस्था की समीक्षा

गोरखपुर, 19 जून: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर को गोरखपुर पहुंचे। यहां पहुंचे ही सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर में जाकर बाबा गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने महंत अवेद्यनाथ की समाधि की पर माथा टेका। बता दें कि मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं।

CM Yogi Adityanath reached Gorakhpur on a two-day tour

सीएम योगी यहां एनेक्सी भवन सभागार या गोरखनाथ मंदिर में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर सकते हैं। जिले में भी जल्द ही मानसून की दस्तक को देखते हुए मुख्यमंत्री का ज्यादा जोर जलभराव की समस्या के निस्तारण के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा पर हो सकता है।

मंदिर में ही रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह मुख्यमंत्री जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याएं भी सुन सकते हैं। इसके बाद वह लखनऊ प्रस्थान करेंगे। उनके आगमन को लेकर अभी अधिकृत कार्यक्रम नहीं पहुंचा है, लेकिन जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। डीएम कृष्णा करूणेश ने बताया कि मुख्यमंत्री संभवत: आजमगढ़ में चुनावी जनसभा कर दोपहर बाद गोरखपुर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+