सीएम योगी ने औरैया को दी करोड़ों की सौगात, कहा- विकास कार्याें को बढ़ा रही डबल इंजन की सरकार
यूपी के औरैया में शनिवार को पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले को बड़ी सौगात दी। उन्होंने 688 करोड़ रुपये की 145 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
नारी शक्ति वंदन कानून के तहत आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने एक बार फिर राम मंदिर का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालु दर्शन के लिए अयोध्या जा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने महिलाओं और बेटियों के लिए सरकार की योजनाओं का जिक्र किया।
उन्होंने शरद पूर्णिमा की बधाई देते हुए कहा कि आधी आबादी के सम्मान के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक संसद से पारित हुआ।
100 साल बाद नई संसद का गठन हुआ. मिशन शक्ति के चौथे चरण में बहन-बेटियों को सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन की राह दिखाई गई।
महिला सम्मेलन में उमड़ी भीड़ को देखकर मुख्यमंत्री योगी काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि पूरा पंडाल महिलाओं से भरा हुआ है। महिलाओं की भीड़ देखकर समझ आया कि पूर्वजों ने नारी को शक्ति के रूप में क्यों रखा।
नारी शक्ति अपना काम समय पर पूरा करना और अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा से निभाना जानती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के लोगों को कल्याणकारी योजनाएं मुहैया कराती है।
जिले के विकास के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि औरैया में मेडिकल कॉलेज बनाया गया। अस्पताल का विकास किया जा रहा है। उज्ज्वला कनेक्शन, हर घर नल योजना, स्वास्थ्य बीमा बिना भेदभाव के देने का काम चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस बल में चार गुना अधिक महिलाओं की भर्ती की गई।












Click it and Unblock the Notifications