'सीएम दी योगशाला': मुख्यमंत्री भगवंत मान कल पटियाला के लोगों को देंगे सौगात
मुख्यमंत्री भगवंत मान कल पटियाला के लोगों को 'सीएम दी योगशाला' की सौगात देंगे।

पंजाब के लोगों के स्वस्थ स्वास्थ्य को लेकर मान सरकार 'सी.एम. दी योगशाला' का आगाज करने जा रही है। सी.एम. कल पटियाला के लोगों को यह सौगात देंगे। सी.एम. मान और दिल्ली के कन्वीनर अरविंदर केजरीवाल कल पटियाला में इस कैंपेन का आगाज करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में अमृतसर, फगवाड़ा, पटियाला और लुधियाना जिलों में योगशालाएं खोली जाएंगी। इसके बाद बारी-बारी पूरे पंजाब में यह योगशालाएं खोली जाएंगी। पंजाब के लोग योग क्लासों का भरपूर फायदा ले सकेंगे।
पंजाब के हर शहर और मोहल्ले में योगशाला मिलेगी। योगशाला में योग की क्लासें फ्री लगाई जाएगी। मुफ्त ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने साथ में यह भी कहा कि अगर आपके शहर, इलाके या घर के आसपास पार्क, कॉमन प्लेस, जहां बैठकर योगा किया जा सकता है वहां इंस्ट्रक्टर यानी प्रशिक्षक भेजा जाएगा। सी.एम. मान ने कहा कि योग देश की परंपरा का एक हिस्सा हैं जिसे आज लोग भूलते जा रहे हैं। लोगों की व्यस्त लाइफ से योग गायब हो गया है जिसके चलते वह योग को दोबारा लोक लहर बनाना चाहते हैं। योग के जरिए काफी बीमारियों से बचा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: जमीन की फर्द लेने की सुविधा सेवा केंद्रों से शुरू, भगवंत मान सरकार ने लोगों को दी बड़ी राहत












Click it and Unblock the Notifications