सीएम सोरेन ने फिर साधा भाजपा पर निशाना, बोले- साजिशकर्ताओं का सफाया कर दिया जाएगा

रांची,18 नवंबर- रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज चर्चा है कि झारखंड में मौजूदा सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, ऐसी साजिशें तो हमारे सत्ता

रांची,18 नवंबर- रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज चर्चा है कि झारखंड में मौजूदा सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, ऐसी साजिशें तो हमारे सत्ता में आने के अगले ही दिन से शुरू हो गई थीं। कुछ तथाकथित आदिवासी जो बिचौलियों की तरह हैं, हमारे प्रतिद्वंद्वियों के साथ मिलकर राज्य के मूल आदिवासियों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि 20 साल से चली आ रही आपकी साजिश को लोग अब पहचान गए हैं। इसलिए 2019 में उन्होंने इस डबल इंजन के एक इंजन को उखाड़ फेंका। जब कहीं दूसरे राज्य की लड़ाई सामने आएगी, तो बाकी साजिशकर्ताओं का सफाया कर दिया जाएगा।

hemant seron

इससे पहले झारखंड के बहुचर्चित अवैध खनन मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम हेमंत सोरेन से गुरुवार को रांची स्थित ईडी कार्यालय में नौ घंटे तक पूछताछ हुई। वे रात 9.30 बजे ईडी दफ्तर से बाहर निकले। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें 17 नवंबर को पेश होने का समन भेजा था।

झारखंड सीएम सोरेन ने ईडी दफ्तर जाने के पूर्व मीडिया को संबोधित किया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी सरकार गिराने की साजिश रची जा रही है। राज्य में अवैध खनन की जांच ED कर रही है। इस संबंध में मैंने एक पत्र ED को भेजा है कि किस प्रकार से 1000 करोड़ के घोटाले का जो जिक्र साहेबगंज जिले से आया है वो दुर्भाग्यपूर्ण है।

इसके साथ ही सोरेन ने आरोप लगाया था कि आदिवासियों की भलाई करने वाली उनकी सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही है। साजिशकर्ता राज्य की मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकने पर आमादा हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि हम आदिवासियों को इतना मजबूत करेंगे कि बाहर से आने वालों को बाहर कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+