MP: श्रीराधा कृष्ण मंदिर पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान, भगवान श्रीकृष्ण के किए दर्शन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा कृष्ण मंदिर अहीर मोहल्ला बरखेड़ी पहुंचे। यहां पूजा अर्चना की तथा भगवान श्री कृष्ण की शोभा यात्रा के लिए बाल गोपाल की प्रतिमा को रथ में स्थापित किया।
सीएम शिवराज सिंह चौहान के अहीर मोहल्ला पहुंचने पर स्थानीय निवासियों ने पुष्पवर्षा और ढोल ढमाकों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधि विधान से पूजा-अर्चना के बाद ईश्वर से पर्याप्त वर्षा के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि भगवान से यही कामना है कि फसलों को पुनर्जीवन मिले, सबका मंगल हो, कल्याण हो और सब निरोगी रहें। पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications