नीमच पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान, बायोटेक्नोलॉजी पार्क का किया शिलान्यास
Shivraj Singh Chouhan: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार 30 सितंबर को नीमच पहुंचे। यहां 50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले प्रदेश के पहले बायोटेक्नोलॉजी पार्क का शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम शिवराज चौहान ने 153 करोड़ 37 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भी भूमिपूजन किया।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 8 करोड की लागत से नवनिर्मित शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय जावद के भवन का लोकार्पण भी किया। इसके साथ ही एक करोड़ 47 लाख रूपए के शासकीय कन्या उ.मा.वि रतनगढ, एक करोड़ 47 लाख रुपए के शा.हाई स्कूल सरोदा और 43 लाख की लागत से निर्मित होने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र भवन गरवाडा का भूमिपूजन किया।

सीएम ने कहा कि जावद कृषि उपज मंडी को हाईटेक बनाया जाएगा तथा नीमच मंडी के लिए भी विशेष योजना बनेगी। जावद नीमच माइक्रो इरिगेशन योजना जल्द ही मंजूर की जाएगी। इस दौरान किसानों को अश्वस्त करते हुए सीएम ने कहा कि वे चिंतित न हों, सोयाबीन फसल का सर्वे कराकर राहत राशि बांटी जाएगी। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में जारी विकास और जनकल्याण के कार्यों से हम मध् यप्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदल देंगे।
बायोटेक्नोलॉजी पार्क में होंगी 8 उच्च स्तरीय प्रयोगलाशाएं
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 40 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले बायोटेक्नोलॉजी पार्क की स्थापना से नवीन अनुसंधान और विकास संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। पार्क में 8 उच्च स्तरीय प्रयोगशालाएं, इनक्यूबेशन सेंटर होंगे। यह पार्क शोधार्थियों, उद्योगपतियों के लिए नई तकनीकी सुविधाओं का केंद्र बनेगा।
इससे जैव तकनीको के व्यवसायीकरण के लिए मार्ग प्रशस्त होगा, बायोटेक क्षेत्र में व्यवसाय के अवसर बढ़ेंगे तथा बायोटेक उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा। उद्यमी बायोटेक उत्पाद की कंपनी भी शुरू कर सकेंगे और लोगों को रोजगार भी मिलेगा। बायोटेक्नोलॉजी पार्क शोधार्थियों, उद्योगपतियों के लिये नई तकनीकी सुविधाओं का केन्द्र बनेगा।












Click it and Unblock the Notifications