सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कानून व्यवस्था को लेकर बुलाई बैठक
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सुबह बड़ी बैठक बुलाई। इसमें खरगोन और बड़वानी के सेंधवा सहित मालवा-निमाड़ में हुई घटनाओं पर चर्चा हो रही है। बैठक में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित सीएस, डीजीपी, एसीएस होम, एडीजी इंटेलीजेंस सहित संबंधित अधिकारी शामिल हो रहे हैं। इन जगहों पर रामनवमी जुलूस के दौरान पथराव हुआ।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर जानकारी दी। लिखा-'खरगोन में अब तक 95 दंगाइयों की गिरफ्तारी हुई है। वीडियो से दंगाइयों को चिन्हित किया गया है। खरगोन में 4 आईपीएस, 15 डीएसपी सहित आरएएफ की कंपनी और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति की निवास पर बैठक में समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने अपने निवास पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा एवं उच्च अधिकारियों के साथ प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। बैठक के पश्वात मीडिया से संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में दंगाइयों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी है।












Click it and Unblock the Notifications