MP News: सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान, अब मात्र पांच रुपए में मिलेगा भरपेट खाना

दीनदयाल रसोई केंद्रों की योजना के जरिए अब मध्य प्रदेश के जरूरतमंद लोगों केवल 5 रुपए में भरपेट भोजन मिलेगा।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पहले लोगों को 10 रुपये की थाली मिलती थी। लेकिन आज से केवल 5 रुपए में लोग भरपेट खाना खा पाएंगे। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने इसी कार्यक्रम के दौरान नगरीय क्षेत्रों के 38,505 आवासहीनों को पट्टे भी प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर अपना संकल्प दोहराया। सीएम शिवराज ने कहा कि राज्य में कोई भी परिवार "जमीन और आवास" के बिना नहीं रहेगा।

राज्य में जो लोग प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रह गए हैं, उन लोगों के लिए सीएम शिवराज ने कहा कि ऐसे लोगों को सीएम आवास योजना के तहत घर दिए जाएंगे। प्रदेश के मुखिया ने आगे कहा कि दीनदयाल रसोई योजना के तीसरे चरण में 66 नगर पालिकाओं में स्थायी रसोई केंद्रों का शुभारंभ किया जा रहा है। नए रसोई केंद्रों को मिले दें तो प्रदेश में इस वक्त कुल 166 दीनदायल स्थायी रसोई केंद्र हो गए हैं, अब इन जगहों पर केवल 5 रुपए में भरपेट भोजन मिलेगा।

 CM Shivraj

वहीं शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि वह 'लाडली बहना योजना' का स्वीकृति पत्र बांटने के लिए एक परिवार के पास पहुंचे। इस दौरान तीन महिलाएं उनके पास पहुंची। उन्होंने पूछा कि आप तीनों बहने हैं क्या? तो मुख्यमंत्री को जवाब मिला कि वे तीनों घर की बहू हैं। उन्हें एक-एक हजार महीना सरकार की ओर से मिलने वाला है। इसके बाद जब उनके परिवार की कृषि भूमि के बारे में जानकारी हासिल की गई तो पता चला कि 5 हेक्टेयर से कम भूमि है। इस प्रकार उन परिवार को सरकार की ओर से किसान कल्याण सम्मान निधि के रूप में तीन हजार रुपये प्रति माह प्राप्त हो रहा है। इस प्रकार वर्ष भर में लाडली बहना और किसान सम्मान निधि से 72 हजार रुपये की राशि खाते में आ रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने 'लाडली बहना योजना' (Ladli Behna Yojana) का स्वीकृति पत्र बांटने के दौरान एक परिवार की सरकार की योजनाओं से होने वाली आय का रोचक किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि किसान परिवार को 84 हजार रुपये से ज्यादा राशि सरकार की ओर से प्रतिवर्ष मिल रही है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड के जरिए पांच लाख तक का इलाज सहित अन्य योजनाएं अभी अलग से बाकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+