सिरसा में CM का जनसंवाद, खट्टर बोले- 8 साल पहले कभी 4 घंटे बिजली होती थी, हमने 24 घंटे के आदेश दिए
मनोहर लाल ने लोगों से पूछा कि क्या हमने 8 साल में कोई भी एक काम बढ़िया किया है या कुछ भी नहीं किया, तब एक शख्स ने कहा कि नौकरियां ईमानदारी से मिलती हैं। पहले सिफारिश और पैसे लगते थे।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल शनिवार जनसंवाद के लिए सिरसा पहुंचे। इस दौरान सीएम ने गांव के इंद्रपाल और मनप्रीत को उनके जन्म दिन की बधाई दी। सीएम ने पूछा कि गांव में कोई ऐसा घर है, जिसमें लाइट नहीं है। आज से 8 साल पहले कभी चार घंटे बिजली होती है। हमने 24 घंटे बिजली के आदेश दिए है। लोगों की बिजली कुंडी की जो आदतें खराब हो गई थी। प्रदेश में 6200 गांवों में अब केवल 600 गांव ही ऐसे हैं, जिनकी आदतें खराब है।
उन्होंने कहा कि काम बातचीत से निकलेगा, बहस से काम नहीं होगा। मैं दावा नहीं करता कि सभी बातें ठीक है। हमने एक साल पहले मार्च 2022 में जिले 48 हजार नए राशन कार्ड बनवाए थे।मनोहर लाल ने लोगों से पूछा कि क्या हमने 8 साल में कोई भी एक काम बढ़िया किया है या कुछ भी नहीं किया। तब एक शख्स ने कहा कि नौकरियां ईमानदारी से मिलती हैं। पहले सिफारिश और पैसे लगते थे। अब पढ़ाई करने पर मिल जाती है। सीएम ने कहा कि पिछले 8 साल में कोई नौकरी लगी है तो बता सकते हो। तब एक युवक ने कहा कि वह डिप्लोमा होल्डर है। ग्रुप डी में जॉइनिंग करवा दिया। पिछले चार साल से कोई जॉइनिंग नहीं हुई।
सीएम ने पूछा कि किसी का पैसा लगा, तो उसने कहा कि नहीं लगा। इसके बाद भरोखा के एक व्यक्ति ने कहा कि उसके गांव के 32 युवक इंस्पेक्टर से लेकर चपरासी तक के पदों पर लगे हैं। तब सीएम ने कहा कि खैरेकां गांव में 59 नौकरियां लगी हैं। इसमें से 20 सेंट्रल सरकार और 39 हरियाणा सरकार की हैं। पूरे सिरसा जिले में साढ़े 8 हजार नौकरियां लगी हैं।












Click it and Unblock the Notifications