हरियाणा बजट पर CM की तैयारियां पूरी, मंत्रियों ने नई योजनाओं की दी सलाह

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, पर्यावरण इत्यादि क्षेत्रों पर मुख्य रूप से फोकस रखते हुए बजट बनाया जाए।

CMs preparations on Haryana budget completed, ministers advised for new schemes

अमृत काल में हरियाणा के नागरिकों के कल्याणार्थ के लिए वर्ष 2023- 24 का राज्य बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा निरंतर प्री- बजट बैठक कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को हरियाणा निवास में मंत्रियों व विभागों के प्रशासनिक सचिवों के साथ बजट पूर्व परामर्श की अहम बैठक की।

लोगों से जुड़ा होगा बजट
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, पर्यावरण इत्यादि क्षेत्रों पर मुख्य रूप से फोकस रखते हुए बजट बनाया जाए। सभी हितधारकों से जो परामर्श प्राप्त हुए हैं, उनके सुझावों को बजट में शामिल कर एक अच्छा व संतुलित बजट तैयार करें।

उन्होंने कहा कि नई योजनाओं को आम आदमी के लिए बाधा रहित व बेहतर तकनीक पर आधारित बनाया जाना चाहिए, ताकि ईज ऑफ लिविंग की अवधारणा चरितार्थ हो सके। राज्य बजट में केंद्रीय बजट की तर्ज पर ढांचागत विकास, स्वास्थ्य, रोजगार सृजन, आवास, सामाजिक कल्याण, कृषक कल्याण, उच्च शिक्षा, नवाचार एवं अनुसंधान सहित हर क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिससे हर वर्ग को लाभ होगा।

सरकार का लक्ष्य अंत्योदय
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 को प्रदेश में अंत्योदय आरोग्य वर्ष के रूप में मना रहे हैं। वंचितों को वरीयता देते हुए कल्याणकारी बजट प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीब व जरूरतमंदों का सरकारी सुविधाओं व सेवाओं पर पहला हक है, इसलिए अंत्योदय की भावना से काम करते हुए हम आगे बढ़े हैं। IT का उपयोग करते हुए व्यवस्थाएं बदल रहे हैं।

बारी बारी से पूछी राय
बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बारी-बारी से प्रदेश के सभी विभागों के मंत्रियों व प्रशासनिक सचिवों से उनके विभाग से संबंधित सुझाव लिए। अधिकारियों ने नई योजनाओं को शुरू करने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पैसे की कमी की वजह से किसी भी योजना को रुकने नहीं दिया जाएगा। प्रदेश का चहुंमुखी विकास करना सरकार की पहली प्राथमिकता है।

तीन वर्षों से चल रही बजट की तैयारी
राज्य के बजट को कल्याणकारी बनाने के लिए विगत 3 वर्षों से विभिन्न स्टेक होल्डर्स, मंत्रियों, विधायकों व अधिकारियों के साथ प्री-बजट परामर्श बैठक शुरू करने की पहल की थी। सभी हितधारकों के सुझावों को बजट में शामिल करने का पूरा प्रयास किया जाता है। इस बार के बजट के लिए भी औद्योगिक इकाइयों, सांसदों, विधायकों व अन्य हितधारकों के साथ प्री- बजट बैठक हुई हैं।

ये 10 विभाग हुए शामिल
प्री बजट मीटिंग में अल्फाबेटिकली वाइज 10 विभागों को बुलाया गया है। मीटिंग में स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग, सोशल जस्टिस एंड इम्पावरमेंट, स्पोर्ट्स एंड यूथ अफेयर्स, टेक्निकल एजुकेशन, टूरिज्म, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, ट्रांसपोर्ट, अरबन लोकल बॉडीज, वेलफेयर ऑफ शेड्यूल्ड कास्ट एंड बैकवर्ड क्लास और वूमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट विभाग मौजूद रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+