CM पुष्कर सिंह धामी ने AIIMS में PICU वार्ड का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकेश AIIMS में PICU वार्ड का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए मरीजों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि PICU के शुभारंभ से छोटे बच्चों को अच्छी स्व

देहरादून,26 अगस्त:मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकेश AIIMS में PICU वार्ड का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए मरीजों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि PICU के शुभारंभ से छोटे बच्चों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवा को बढ़ाने का कार्य संपूर्ण देश में लगातार जारी है।

pushakr

उन्होंने कहा एम्स ऋषिकेश में प्रदेश से आने वाले मरीजों के लिए अपनी सेवा के माध्यम से जनता में विश्वास जगाता है। मुख्यमंत्री ने ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा में एम्स की सेटेलाइट शाखा की स्वीकृति हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड मंत्रिमंडल की बैठक में किच्छा एम्स हेतु केंद्र को नि:शुल्क जमीन देने पर स्वीकृति बनी है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा उत्तराखण्ड की भौगोलिक स्थिति अन्य राज्यों के मुकाबले भिन्न है, दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने एम्स ऋषिकेश के CCU में जाकर एसडीएम संगीता कनौजिया का हालचाल जाना एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका ढाढस भी बंधाया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने संगीता कनौजिया के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
कार्यक्रम मे कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, ऋषिकेश मेयर श्रीमती अनीता ममगाई , एम्स कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह, मेडिकल सुपरिटेंडेंट संजीव मित्तल, प्रो. जया चतुर्वेदी, प्रो. मनोज गुप्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+