सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी हादसे पर जताया दुख, बचाव कार्य में तेजी के दिए निर्देश

उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून-मसूरी हाईवे पर बस के खाई में गिरने का समाचार अत्यंत दुःखद है।

pushkar singh dhami

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में हुए हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। आपको बता दें कि रविवार को मसूरी से देहरादून लौट रही एक रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। मसूरी से पांच किमी पहले बस 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

सात घायलों को मैक्स अस्पताल ले जाया गया था, जिनमें से दो कि रास्ते में ही मौत हो गई। पांच का इलाज चल रहा है। इनमें से तीन बिल्कुल ठीक है और दो का सिटी स्कैन कराया जा रहा है। वहीं दो घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत सामान्य बनी है। करीब 20 घायल मसूरी अस्पताल में हैं।

बताया गया कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसा रविवार दोपहर 12 बजे बाद शेर घंड़ा के पास हुआ। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख व्‍यक्‍त करते हुए अधिकारियों को हर संभव मदद करने के निर्देश दिए।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून-मसूरी हाईवे पर बस के खाई में गिरने का समाचार अत्यंत दुःखद है। स्थानीय प्रशासन ने त्वरित रूप से राहत एवं बचाव कार्य करते हुए सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया है और घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। ओम शान्ति।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+