Uttarakhand: भ्रष्ट्राचार के खिलाफ सीएम धामी का सख्त एक्शन, तीन अधिकारियों पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर भ्रष्ट्राचार के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर भ्रष्ट्राचार के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। धामी सरकार ने हरिद्वार के रुड़की शहर, नारसन, लक्सर एवं खानपुर में अन्त्योदय कार्डों के सम्बन्ध में घोर अनियमितता के प्रकरण सामने आने पर उपायुक्त, खाद्य, गढ़वाल सम्भाग ने तत्काल प्रभाव से जिला पूर्ति अधिकारी, हरिद्वार को प्रशासनिक आधार पर जनपद अल्मोड़ा स्थानान्तरित किया है।

शासन को उपलब्ध कराई गई जांच आख्या का शासन द्वारा संज्ञान लेते हुए इस प्रकरण को अत्यन्त गम्भीर मानते हुए पारदर्शी सुशासन और जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से उक्त कार्रवाई की गई है। इसके अलावा पूर्ति निरीक्षक रूड़की एवं पूर्ति निरीक्षक नारसन को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय, हरिद्वार में सम्बद्ध किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications