Uttarakhand: कर चोरी के विरुद्ध सीएम धामी के निर्देश, जीएसटी चोरी में लिप्त फर्मों पर बड़ी कार्रवाई
जीएसटी चोरी में लिप्त फार्मा व्यवसाय से सम्बन्धित फर्मों पर राज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर चोरी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
जीएसटी चोरी में लिप्त फार्मा व्यवसाय से सम्बन्धित फर्मों पर राज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर चोरी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके क्रम में राज्य कर विभाग,उत्तराखण्ड की सी०आई०यू० टीम ने रुड़की, हरिद्वार तथा देहरादून की फार्मा निर्माण कम्पनियों तथा फार्मा की ट्रेडिंग इकाइयों की कुल 09 इकाइयों पर छापा मारा।

इन फर्मों द्वारा फार्मा पैकिंग मैट्रियल तथा अन्य वस्तुओं की खरीद दिल्ली, गुजरात तथा मध्यप्रदेश की इकाइयों से दर्शायी जा रही थी, जबकि गोपनीय जांच पर इन इकाइयों से माल के परिवहन का प्रमाण नहीं मिलें । इनमें कई फर्मों अस्तित्वहीन थी या एक चेन बनाकर ITC का लाभ देने के लिए सिर्फ बिल जारी किये जा रहे थे।
जांच पर 04 फर्म अस्तित्वहीन पाई गई तथा पूरे मामले में प्रथम दृष्ट्या लगभग 6.4 करोड़ की कर चोरी का मामला प्रकाश में आया है। विभाग ने तत्काल इन इकाइयों की 2.43 करोड़ की ITC को ब्लॉक करने तथा बैंक अकांउट फ्रीज करने की कार्यवाही कर दी है। जांच के दौरान कई फर्मों ने अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए लगभग 30 लाख रुपये जमा भी करा दिये गये हैं। बोगस बिलिंग के माध्यम से कर चोरी करने वाली कई फर्मों विभाग के रडार पर हैं ।












Click it and Unblock the Notifications