उत्तराखंड सीएम धामी ने की नैनीताल, ऊधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्रों की विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

CM pushkar Dhami reviewed progress development schemes Nainital, Udhamsinghnagar assembly

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पं. गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के प्रशासनिक भवन सभागार में जनपद नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उपस्थित विधायकगणों ने मुख्यमंत्री की पहल की सराहना करते हुए उनका आभार जताया।

प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर ध्यान देने के निर्देश

Recommended Video

      Uttarakhand में मजारों पर चलेगा बुलडोजर, CM Pushkar Dhami ने किया बड़ा ऐलान | वनइंडिया हिंदी

      मुख्यमंत्री ने विधायकगणों द्वारा इंगित समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को जन-समस्याओं के समाधान तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर ध्यान देने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में यह व्यवस्था बनाई जा रही है कि प्रत्येक माह की एक तारीख तक समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की पेंशन उनके खाते में पहुँच जाए। छात्रों को समस्त प्रकार के आवश्यक प्रमाण पत्र विद्यालय में ही उपलब्ध कराने का अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। बैठक में विधायकगणों द्वारा सड़कों के निर्माण एवं सुधारीकरण, नहरों के मरमत्तीकरण, बाढ़ नियंत्रण से संबंधित कार्य, सीवरेज एवं ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने, पर्यटक स्थलों के विकास एवं विधानसभा क्षेत्रों की अन्य समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। समीक्षा बैठक में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक अरविंद पांडेय, त्रिलोक सिंह चीमा, बंशीधर भगत, मोहन बिष्ट, सरिता आर्य, शिव अरोड़ा, राम सिंह कैड़ा सहित उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+