मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता बच्चों को प्रदान की पुरस्कार सामग्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता बच्चों को पुरस्कार सामग्री उनके माता-पिता को प्रदान की। सीएम ने कहा ये सम्मान राज्य का भी सम्मान और अन्य बच्चों के लिये प्रेरणादायी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता बच्चों अनुराग रमोला, देहरादून एवं शिवम रावत, किच्छा उधमसिंहनगर को पुरस्कार सामग्री उनके माता-पिता को प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
राज्य का भी सम्मान,अन्य बच्चों के लिये भी प्रेरणादायी
ये पुरस्कार नवाचार, शैक्षिक, खेल, कला और संस्कृति, समाज सेवा और बहादुरी के क्षेत्र में असाधारण क्षमताओं और उत्कृष्ट उपलब्धि वाले बच्चों को मान्यता के रूप में दिए जाते है। अनुराग रमोला, देहरादून एवं शिवम रावत, किच्छा उधमसिंहनगर को यह पुरस्कार दिया जाना राज्य का भी सम्मान है तथा अन्य बच्चों के लिये भी प्रेरणादायी है। इस अवसर पर सचिव हरि चन्द सेमवाल आदि उपस्थित थे।
Recommended Video



Click it and Unblock the Notifications
