सीएम धामी ने जौलीग्रान्ट में एसडीआरएफ के मुख्यालय भवन, फायर स्टेशन का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रान्ट में एसडीआरएफ के नवनिर्मित मुख्यालय भवन एवं फायर स्टेशन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ के जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

CM pushkar Dhami inaugurated SDRF headquarter building, fire station in Jollygrant

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जौलीग्रान्ट में एसडीआरएफ के नवनिर्मित मुख्यालय भवन एवं फायर स्टेशन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ के जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 11 हजार फीट से अधिक ऊँचाई पर किए जाने वाले रेस्क्यू कार्यों के लिए एसडीआरएफ में कार्य करने वाले राजपत्रित अधिकारियों को अर्द्धसैनिक बलों की तर्ज पर 1500 रुपए एवं अराजपत्रित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रुपए 1000/दिन जोखिम भत्ता प्रदान किया जाएगा।

एसडीआरएफ की छठी कम्पनी गठित की जाएगी

उन्होंने कहा कि आपदा प्रबन्धन में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाए जाने के उद्देश्य से एसडीआरएफ की छठी कम्पनी गठित की जाएगी, जिसमें प्राथमिकता के आधार पर एक-तिहाई महिला कार्मिकों की नियुक्ति की जाएगी। SDRF में प्रतिनियुक्ति की समयावधि 07 वर्ष से बढ़ाकर 10 वर्ष की जाएगी।

अन्य गतिविधियां भी होंगी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लगभग 144.43 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित एसडीआरएफ के मुख्यालय में प्रशिक्षण एवं आपदा प्रबंधन की दृष्टि से अन्य गतिविधियां भी होंगी। एसडीआरएफ के जवानों और अधिकारियों द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन साहस, वीरता, सेवा और समर्पण भाव से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एसडीआरएफ उत्तराखण्ड ने अपनी कार्यकुशलता एवं रेस्क्यू दक्षता के चलते राज्य के आम जनमानस के साथ-साथ प्रतिवर्ष धार्मिक, आध्यात्मिक एवं साहसिक पर्यटन हेतु राज्य में आने वाले लाखों लोगों के मन मस्तिष्क में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है।

Recommended Video

    Char Dham Yatra 2023: Uttarakhand की Char Dham Yatra शुरू, जानें पूरी डिटेल्स | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+