इनेलो की सम्मान रैली में शामिल होंगे मुख्यमंत्री नीतीश, लालू, सोनिया गांधी से हो सकती है मुलाकात

फतेहाबाद। चौधरी देवीलाल की 109वीं जयंती के अवसर पर फतेहाबाद में 25 सितंबर को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) सम्मान दिवस रैली का आयोजन कर रही है। इस रैली में देश के 11 राज्‍यों के भारतीय जनता पार्टी विरोधी नेता जुटेंगे। इसमें बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव भी शिरकत करेंगे। बताया जा रहा है कि इसी दिन शाम में नीतीश कुमार तथा राष्‍ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से दिल्‍ली में मुलाकात करेंगे।

 CM Nitish will attend INLD rally in Fatehabad, may also meet Sonia Gandhi along with Lalu

विदित हो कि साल 1989 में चौधरी देवीलाल ने अपने 75वें जन्मदिवस के अवसर पर पहली बार नई दिल्ली के वोट क्लब पर विपक्षी एकजुटता के लिए विशाल 'सम्मान दिवस' रैली का आयोजन किया था। इसके बाद इनेलो के तत्‍वावधान में हर साल सम्मान दिवस रैली का आयोजन होता आ रहा है। अब 33 साल बाद चौधरी अभय सिंह चौटाला फतेहाबाद की रैली में 11 राज्यों के विपक्षी दलों के बड़े नेताओं को एक मंच पर लाकर इतिहास दोहरा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+