सीएम नवीन पटनायक ने कहा, 'हमारा सम्मान और गौरव है हमारी मातृभाषा उड़िया'
CM नवीन पटनायक ने ओडिया भाषा की गरिमा को और समृद्ध करने का आह्वान किया है। नवीन पटनायक ने आज उड़िया भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने की वर्षगांठ के अवसर पर संदेश दिया।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिया भाषा की गरिमा को और समृद्ध करने का आह्वान किया है। नवीन पटनायक ने आज उड़िया भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने की वर्षगांठ के अवसर पर संदेश दिया।
नवीन पटनायक ने ट्विटर पर लिखा, 'हमारी मातृभाषा 'उड़िया' हमारा सम्मान और हमारा गौरव है। भारतीय शास्त्रीय भाषाओं में से एक, हमारी भाषा 'ओडिया' ने इस दिन शास्त्रीय दर्जा प्राप्त किया था। उड़िया भाषा की गरिमा और भव्यता इसे अन्य भाषाओं से विशिष्ट बनाती है।' इस मौके पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसकी गरिमा को और बढ़ाने के लिए एकता का आह्वान किया है।












Click it and Unblock the Notifications