सीएम नवीन पटनायक ने कहा, 'ब्याज मुक्त लोन का लाभ उठाकर कृषि विकास में सहभागी बनें किसान'

नवीन पटनायक ने कहा, 'राज्य का सहकारिता विभाग किसान परिवारों को विभिन्न स्तरों पर सेवाएं दे रहा है और राज्य में लाखों किसान सहकारिता आंदोलन से जुड़ चुके हैं।

odisha

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को किसानों से आह्वान किया कि वे कृषि के विकास में सहभागी बनें और राज्य सरकार की एक लाख रुपये तक के ब्याज मुक्त ऋण की योजना का लाभ उठाएं। राज्य स्तरीय सहकारी बैंकिंग सेवा एवं लोन वर्कशॉप का शुभारंभ करते हुए अपने वीडियो संदेश में नवीन पटनायक ने कहा, 'राज्य का सहकारिता विभाग किसान परिवारों को विभिन्न स्तरों पर सेवाएं दे रहा है और राज्य में लाखों किसान सहकारिता आंदोलन से जुड़ चुके हैं।'

अपने संदेश में नवीन पटनायक ने आगे कहा, 'किसानों को विभिन्न प्रकार की जो सहायता सहकारिता विभाग प्रदान कर रहा है, उनमें कृषि ऋण सबसे महत्वपूर्ण फैक्टर है। राज्य के फसल ऋण का एक बड़ा हिस्सा सहकारी बैंकों द्वारा ही प्रदान किया जाता है। राज्य सरकार किसानों के लाभ के लिए एक लाख रुपये तक का ऋण प्रदान कर रही है।'

वहीं, स्वामीनाथन हॉल में आयोजित इस वर्कशॉप में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्य के सहकारिता, खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण विभाग के मंत्री अतनु सब्यसाची नायक ने कहा, 'ग्रामीण क्षेत्रों में राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय कार्यशालाओं और जन जागरूकता अभियानों का मुख्य उद्देश्य सहकारी बैंकों और कृषि ऋण समितियों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में किसानों को सूचित करना और सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आवश्यक जागरूकता पैदा करना है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+