सीएम नवीन ने किया 1650 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
इन 19 परियोजनाओं से कई बड़े क्षेत्रों में 1650 करोड़ रुपये के निवेश से 4500 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज राज्य में 19 परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के 16वें चरण की शुरुआत की। इसके तहत दो परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया और 17 परियोजनाओं के लिए शिलान्यास हुआ। सरकार को इन परियोजनाओं के लिए निवेश करने का इरादा एमआईओ कॉन्क्लेव 2022 से मिला।
मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, 'इन 19 परियोजनाओं से प्लास्टिक, समुद्री खाद्य प्रसंस्करण, विनिर्माण, पर्यटन, आईटी और ईएसडीएम, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, फार्मास्यूटिकल्स और स्टील डाउनस्ट्रीम जैसे क्षेत्रों में 1650 करोड़ रुपये के निवेश से 4500 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।'
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, 'पिछले कुछ वर्षों में धातु और खनिज से लेकर रसायन, पेट्रोकेमिकल और खाद्य प्रसंस्करण सहित अन्य क्षेत्रों के लिए ओडिशा, देश में एक प्रमुख विनिर्माण केंद्र के रूप में तेजी से उभरा है। हम अलग-अलग क्षेत्रों में संसाधन-निर्भर, खनिज आधारित औद्योगिक विकास और अधिक तेजी से करने के लिए, विविध क्षेत्रों में व्यापक-आधारित और समावेशी आर्थिक विकास में स्थानांतरित हो गए हैं।'
नवीन पटनायक ने आगे कहा, 'मेरी सरकार ने हमेशा ओडिशा में निवेशकों के लिए परेशानी मुक्त और त्वरित कारोबारी माहौल प्रदान करने का प्रयास किया है। औद्योगिक क्षेत्र को बदलने में 5T विजन पर हमारा ध्यान राज्य में मूल्यवर्धन, स्थायी रोजगार सृजन और राजस्व वृद्धि के उद्योग के नेतृत्व वाले पारिस्थितिकी तंत्र को और मजबूत करता है।'












Click it and Unblock the Notifications