सीएम एमएल खट्टर ने किया खेल मंत्री संदीप सिंह का समर्थन

हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह ने रविवार को खेल विभाग छोड़ दिया था। उन्होंने कहा था कि मैंने नैतिक आधार पर यह कदम उठाया है। रा

CM ML Khattar supported Sports Minister Sandeep Singh

हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप और महिला कोच के विवाद पर पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक महिला खिलाड़ी ने संदीप सिंह के ऊपर आरोप लगाया है। आरोप लगाने से कोई व्यक्ति दोषी नहीं हो जाता। चंडीगढ़-हरियाणा पुलिस छानबीन कर रही है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। निष्पक्ष जांच के लिए उनको खेल मंत्री के पद से हटाया गया है।

हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह ने रविवार को खेल विभाग छोड़ दिया था। उन्होंने कहा था कि मैंने नैतिक आधार पर यह कदम उठाया है। राज्य की महिला जूनियर ऐथलेटिक्स की एक कोच ने संदीप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कोच की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने शनिवार रात संदीप के खिलाफ FIR दर्ज की थी। संदीप पर छेड़छाड़, गलत तरीके से छूने, जाने से मारने की धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है।

संदीप सिंह पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली महिला कोच ने रविवार को गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की थी। महिला कोच ने विज से कहा कि अगर खेल मंत्री को गिरफ्तार किया जाता है तो ऐसी और महिलाएं सामने आएंगी जिनका उत्पीड़न किया गया है। 'आखिर कब तक कोई इंसान चुप रहेगा?' महिला कोच ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि उसने संदीप सिंह को कई बार मना किया है, लेकिन उसकी हरकतें जारी रहीं। महिला कोच का आरोप है कि खेल मंत्री ने फरवरी से ही उन्हें बार-बार परेशान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+