हरियाणा: सीएम मनोहर का विपक्षियों पर तंज, कहा- मुफ्तखोरी से हरियाणावासी करते हैं गुरेज

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के लाडवा विधानसभा के गांव गुढ़ा में मुख्यमंत्री मनोहर का जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस जनसंवाद के बाद मुख्यमंत्री खट्टर ने मीडिया से बातचीत की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों का जीवन आसान करने के लिए प्रदेश सरकार तकनीक का सहारा ले रही है, वहीं मुफ्तखोर नेताओं पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मुफ्तखोरी से हरियाणावासी गुरेज करते हैं।

CM Manohars taunt on the opposition, said- Haryana residents avoid freebies

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार विकास के साथ-साथ लोगों का जीवन सरल बनाने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। परिवार पहचान पत्र की बात हो या आयुष्मान भारत की बात हो, लोगों को लाभ देने के लिए नई-नई योजनाएं पोर्टल व फैमिली आईडी से जोड़कर उन तक पहुंचाएंगे, ताकि उनकी रोजगार, इलाज, पेंशन आदि सभी प्रकार की आवश्यकताएं पूरी हों।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर ने कहा कि कुछ मुफ्तखोर नेता यहां अपनी दुकान जमाने में प्रयासरत हैं, लेकिन जरूरतमंदों की सहायता करना तो प्रदेश सरकार का काम है। मगर हरियाणा की स्वाभिमानी जनता मुफ्तखोरी से गुरेज करती है व कोसों दूर रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+