हरियाणाः जनसंवाद कार्यक्रम के तहत तीन दिन सिरसा में रहेंगे सीएम मनोहर लाल, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा
कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा, अपनेतीन दिवसीय दौरेके दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल लोगों सेमुलाकात करेंगे और अपनेपिछलेसाढ़े तीन साल के कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी चुनावी रण में अपनी पूरी ताकत झोंकने के लिए अभी से जुट गई है। इसी कड़ी में सिरसा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल जन संवाद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के क्या कुछ कार्यक्रम रहने वाले हैं, इसकी जानकारी कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने दी है।
प्रदेश सरकार द्वारा जन-जन तक पहुंचनेके अपनेप्रयास को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जन संवाद कार्यक्रम कर रहे हैं और प्रदेश के गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे है । इसी कड़ी मेंमुख्यमंत्री तीन दिन के लिए सिरसा दौरे पर रहेंगे और लोगों की समस्याएं सुनकर मोके पर ही उनका निपटारा करेंगे। येजानकारी आज प्रदेश के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला नेमीडिया सेबातचीत मेंदी।
उन्होंने बताया कि आनेवाली 13 से 15 मई तक का कार्यक्रम बन रहा है। बिजली मंत्री आज अपनेसिरसा निवास पर लोगों सेमुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन रहे थे। कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि अपनेतीन दिवसीय दौरेके दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल लोगों सेमुलाकात करेंगे और अपनेपिछलेसाढ़े तीन साल के कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications