सीएम मनोहर लाल ने योग दिवस पर लिया संकल्प, हरियाणा के एक-एक नागरिक को निरोगी बनाएंगे

भिवानी, 21 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भिवानी में दीप प्रज्वलित कर 8वें 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया और 337 आयुष हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर का उद्घाटन कर उन्हें प्रदेशवासियों को समर्पित किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योगदिवस को मान्यता मिली। आज का दिन हर भारतवासी के लिए गौरव का दिन है।

CM Manohar Lal said on Yoga Diwas that will make every citizen of Haryana healthy

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने आयुष का अलग विभाग बनाने का फैसला किया है। इसके अलावा गांव-गांव तक योग और व्यायामशाला बनाई है। हमारी सरकार ने योग को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया। इसके साथ ही प्रदेश में योगआयोग की स्थापना की गई है। कहा कि सरकार ने आयुष की युनिवर्सिटी बनाने का फैसला किया। इसके साथ ही पंचकूला में आयुष के एम्स बनाने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि अगले योग दिवस तक एक बुरी आदत छोड़ने का संकल्प लें। वहीं पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए पौधरोपण करें।

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने "योग" को अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाने पर पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का दिन हर भारतीय के लिए गौरव दिन है और पूरा देश इसे उत्सव के रूप में मना रहा है। हरियाणा के गाँव-गाँव तक हम योग को पहुंचाएंगे और प्रदेश के एक-एक नागरिक को निरोगी बनाएँगे। दुनिया के 200 देश आज 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत की ऋषि परंपरा 'योग' को अपनाकर अपने जीवन को निरोगी बनाने के संकल्प के साथ इस उत्सव में शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+