हरियाणा तय कोटे के तहत दिल्ली को उपलब्ध करा रहा पानी: सीएम मनोहर लाल
कुरुक्षेत्र, 11 जून। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा तय कोटे के तहत दिल्ली को पानी उपलब्ध करवा रहा है। इसलिए इस मामले को लेकर कहीं कोई कठिनाई नहीं है। अगर दिल्ली प्रदेश अपने निर्धारित कोटे के पानी का इधर-उधर उपयोग कर ले तो इसका कोई उपाय नहीं है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार निर्धारित कोटे के अनुसार दिल्ली को पानी उपलब्ध करवा रही है। कहीं कोई कठिनाई नहीं आती और कोटे के अनुसार दिल्ली प्रदेश को पानी दिया जा रहा है। अगर दिल्ली सरकार पानी का इधर-उधर उपयोग कर ले तो इसका कोई इलाज नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा द्वारा हैदरपुर और एक अन्य बैराज सहित दोनों बैराजों को समय पर भर दिया जाता है। हरियाणा के पास ज्यादा सरप्लस पानी नहीं है, अभी गर्मियों के सीजन में हरियाणा प्रदेश सरकार स्थानीय लोगों को घर-घर पानी उपलब्ध करवा रही है।
उन्होंने कहा कि अभी कुछ ही दिनों में मानसून आने वाली है और पानी से संबंधित सभी दिक्कतें भी दूर हो जाएंगी। एक प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में गणित रहता है उस गणित में बहुत मार्जन के ऊपर हार जीत निर्भर करती है। ऐसे समय में कुछ भी संभव हो सकता है। इस राज्य सभा के चुनावों में कांग्रेस के एक विधायक ने निश्चित ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नीतियों से प्रभावित होकर राज्यसभा के आजाद उम्मीदवार को अपना वोट दिया और एक विधायक का वोट रद्द हुआ, किस विधायक का वोट रद्द हुआ यह बताया नहीं जा सकता।
इस गणित में बीजेपी से राज्यसभा के प्रत्याशी कृष्ण पंवार की जीत तय थी और कांग्रेस और आजाद उम्मीदवार के बीच मुकाबला था। इस मुकाबले में आजाद उम्मीदवार की जीत हुई है और इस उम्मीदवार को बीजेपी ने भी अपना समर्थन दिया था। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल गांव मसाना में श्री पंचनद स्मारक ट्रस्ट संस्थान में पहुंचे। यहां पहुंचने पर विधायक सुभाष सुधा और स्वामी धर्मदेव महाराज ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्री पंचनद स्मारक ट्रस्ट के पदाधिकारियों से बातचीत की और संस्थान की भूमि का अवलोकन भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिपली पैराकिट में शहर के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से बातचीत भी की है।












Click it and Unblock the Notifications