अग्निपथ योजना के सैनिकों के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का ऐलान, हरियाणा सरकार देगी सरकारी नौकरी में वरीयता
चंडीगढ़, 15 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अग्निपथ योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस योजना से सेना के माध्यम से देश सेवा के नए अवसर खुलेंगे। इस सेवा को पूरा करने वाले युवाओं को हरियाणा सरकार नौकरी में वरीयता देगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को धन्यवाद करता हूं, उन्होंने अनूठी अग्निपथ योजना शुरू की है। देश की सेना को सशक्त बनाने के लिए इस योजना में 4 साल के लिए 17-21 वर्ष के युवाओं को भर्ती कर ट्रेनिंग कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 वर्ष बाद स्थायी नौकरी के लिए वॉलेंटरी तौर पर अप्लाई करना होगा। 25% को स्थायी नौकरी मिलेगी, 75% सेवा से वापस आकर समाज के कामों में लगेंगे। कहा कि मैं हरियाणा सरकार की ओर से विश्वास दिलाता हूं कि जो 75% सैनिक वापस आकर सरकारी नौकरी चाहते हैं उनको वरीयता दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications