सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा- कुलदीप विश्नोई ने खुला वोट दिया, भाजपा में उनका स्वागत
चंडीगढ़, 11 जून। हरियाणा राज्यसभा चुनाव में देर रात तक चले हार जीत के खेल में आखिरकार भाजपा उम्मीदवार कृष्ण लाल पंवार और निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा जीत गए। शनिवार अल सुबह जीत के नतीजे आने के बाद भाजपा खेमे में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी चुने गए राज्यसभा सदस्यों को जीत की बधाई दी है। साथ ही, उन्होंने कुलदीप बिश्नोई को भी सपोर्ट किया है। उनके अनुसार कुलदीप को पीएम मोदी और उनकी नीतियों पर विश्वास था इसलिए ही उन्होंने भाजपा का समर्थन किया।

जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम खट्टर ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने बहुत खुला वोट दिया है, अपनी अंतर आत्मा की आवाज से दिया है, कोई छुपाकर नहीं दिया। मोदी जी की विचारधारा, उपलब्धियों और नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने ऐसा किया होगा। उन्होंने इस बात की भी चिंता नहीं की है कि कांग्रेस उनके साथ क्या करेगी। अब यदि वे पार्टी में आना चाहेंगे तो उनका स्वागत है।
केंद्र सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों और भाजपा की राष्ट्र हितैषी विचारधारा से प्रभावित होकर श्री कुलदीप बिश्नोई जी ने अंतरात्मा की आवाज़ सुनकर खुलकर वोट दिया है।@bishnoikuldeep pic.twitter.com/pFNfCHbq73
— Manohar Lal (@mlkhattar) June 11, 2022
सीएम खट्टर ने कहा कि हमारे लिए खुशी की बात है कि भाजपा उम्मीदवार कृष्ण लाल पंवार और निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को चुना है। मैं इनके पक्ष में मतदान करने वाले सभी विधायकों को हृदय से धन्यवाद देता हूं। जीत के बाद सीएम खट्टर ने हरियाणा से राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित दोनों उम्मीदवारों- भाजपा उम्मीदवार कृष्ण लाल पंवार और भाजपा-जेजेपी समर्थित उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।












Click it and Unblock the Notifications