बहादुरगढ़ पहुंचे सीएम खट्टर, पूर्व MLA नरेश कौशिक की मां के निधन पर जताया शोक
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज सुबह बहादुरगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व विधायक नरेश कौशिक की माता स्वर्गीय चंद्रो देवी के निधन पर शोक जताया। सीएम खट्टर ने स्वर्गीय चंद्रो देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।

इस दौरान मनोहर लाल ने बीजेपी कार्यकर्त्ताओं का हालचाल जाना और मौके पर मौजूद लोगों की समस्याएं भी सुनी। उन समस्याओं के समाधान के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए।
खट्टर बहादुरगढ़ में महज दस मिनट के लिए रुके और उसके बाद फरीदाबाद में आयोजित एक जनसभा के लिए निकल गए। आपकों बता दें कि मुख्यमंत्री खट्टर आज फरीदाबाद के लोगों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं और वहां पर भी लोगों से भी सीधा संवाद करने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications