Flipkart के वितरण केंद्र के भूमिपूजन में शामिल हुए CM खट्टर, कहा- युवाओं को उपलब्ध होंगे रोजगार के अवसर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को गुरुग्राम के पातली हाजीपुर पहुंचे। यहां बन रहे फ्लिपकार्ट के क्षेत्रीय वितरण केंद्र के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान सीएम खट्टर ने किरयाणा पूर्ति केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम खट्टर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'इस निवेश से भविष्य में हमारे युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।'

उन्होंने कहा कि साथ ही राज्य के स्वयं सहायता समूह भी इससे जोड़े जाएंगे। सीएम खट्टर ने इस दौरान बोलते हुए कहा कि इन 3T व बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण हरियाणा देश में निवेश की दृष्टि से पसंदीदा राज्य बना है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि फ्लिपकार्ट यह अब तक का सबसे बड़ा रीजनल डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर होगा और यही से न केवल गुरुग्राम बल्कि आसपास के जिलों में तमाम उन लोगों को फायदा होगा, जो फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं।
इस सेंटर के खुलेने से फ्लिपकार्ट से शॉपिंग करने वालों का सामान भी समय पर पहुंचेगा। तो वहीं औद्योगिक नगरी में फ्लिपकार्ट का बड़ा वेयर हाउस खुलने से निवेशकों को निवेश करने में और आसान हो जाएगी।
माना ये जा रहा है कि इसके बाद न केवल मानेसर बल्कि हरियाणा में भी निवेश के नए रास्ते और नए आयाम खुलने जा रहे हैं। वहीं हरियाणा के युवाओं को भी अब रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। क्योंकि यह सबसे बड़ा रीजनल डिस्ट्रीब्यूशन और सेंटर फ्लिपकार्ट का होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications