ग्रामीण संवर्धन कार्यक्रम की 21 परियोजनाओं को सीएम खट्टर ने दी मंजूरी

Haryana News: हरियाणा सरकार ग्रामीण संवर्धन कार्यक्रम के तहत कुरुक्षेत्र, कैथल और जींद जिलों में 21 करोड़ से अधिक की 21 नई परियोजनाएं क्रियान्वित करेगी। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने आज जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा क्रियान्वित की जाने वाली इन परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए हरियाणा सरकार की तरफ से बताया गया कि कुल स्वीकृत कार्यों में 2.46 करोड़ रुपये की लागत से गांव चौसाला तहसील कलायत, कैथल में आधारभूत संरचनाओं का नवीनीकरण, बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण, वितरण प्रणाली में सुधार, 2.66 करोड़ रुपये की लागत से गांव कलाशेर तहसील कलायत, कैथल में नहर आधारित वाटर वर्क्स का निर्माण होगा।

Manohar Lal Khattar

इतना ही नहीं, पुरानी एसी/पीवीसी जल आपूर्ति पाइप लाइनों को बदलना, जल जीवन मिशन के तहत कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन प्रदान करना, 2.92 Cr की लागत से गांव हरिगढ़, जींद में जल आपूर्ति योजना का नवीनीकरण और उन्नयन तथा वितरण पाइप लाइन और 1.45 Cr की लागत से गांव फुल्लियां कलां तहसील नरवाना, जींद में शेष गलियों में जल आपूर्ति पाइप लाइन बिछाना, क्षतिग्रस्त आरसीसी इनलेट चैनल के विरुद्ध आरसीसी इनलेट चैनल का पुनर्निर्माण, बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण कार्य शामिल है।

इसके अलावा, 1.35 करोड़ रुपये की लागत से कैथल के गांव पाई में वितरण प्रणाली का सुदृढ़ीकरण, 1.32 करोड़ रुपये की लागत से गांव हमीरगढ़, ब्लॉक उझाना तहसील नरवाना, जींद में जल आपूर्ति योजना का उन्नयन और शेष वितरण पाइप लाइन बिछाना, 1.19 करोड़ रुपये की लागत से गांव शामलो कलां, जींद में बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण और शैलो ट्यूबवेल स्वीकृति प्रदान की गई है।

1.13 करोड़ रुपये की लागत से गांव अजरानी, कुरुक्षेत्र में मौजूदा क्षतिग्रस्त एसी/पीवीसी पाइपलाइन और जेजेएम के तहत शेष क्षेत्र को कवर करना, 1.09 करोड़ रुपये की लागत से गांव फुल्लियां खुर्द, नरवाना, जींद में जल आपूर्ति योजना का नवीनीकरण और उन्नयन वितरण पाइप लाइन बिछाना, 1.10 करोड़ रुपये की लागत से गांव सोथा, सीवान, कैथल में वितरण प्रणाली में सुधार, पुरानी एसी/पीवीसी मौजूदा पाइप लाइनों को बदलना और जल जीवन मिशन के तहत कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन प्रदान करने के कार्य को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+