सीएम मनोहर लाल ने दिया शहरों को सुंदर बनाने पर जोर, मल्टीलेवल पार्किंग की कार्ययोजना बनाने के आदेश
चंडीगढ़, 29 जून। हरियामा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान सभी शहरी स्थानीय निकायों को सितंबर महीने तक सभी शहरी क्षेत्रों में जहां-जहां पार्किंग हैं, मार्किंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे शहरों की सुंदरता बढ़ने के साथ लोगों को वाहन खड़े करने में भी सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री ने शहरों में मल्टीलेवल पार्किंग बनाए जाने के लिए कार्य योजना बनाने के लिए आदेश दिए। उन्होंने जिला नगर आयुक्तों को निर्देश दिए कि वे शहरी स्थानीय निकायों का भी बजट तैयार करें और इसे PPP के डाटा से लिंक करें ताकि शहरों की मौजूदा जनसंख्या अनुसार बजट आवंटित किया जा सके।
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि शहरों की साफ-सफाई पर और ज्यादा ध्यान देना चाहिए। स्वच्छता से जुड़ा एक पोर्टल तैयार किया जाए,निगम को अलग-अलग जोन में बांटा जाए व अलग-अलग इलाकों में सफाई के चार्ज बनाए जाएं जो प्रतिदिन व्यक्तिगत स्तर पर शहर में सफाई पर अपनी रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करें।












Click it and Unblock the Notifications